Bulandsehar News: किसान के घर छत के रास्ते घुसे चोर, 6 लाख के आभूषण-दस्तावेज चोरी
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: ग्राम नत्थूगढ़ी में एक किसान के घर लाखों की चोरी हुई। चोरों ने सेफ-अलमारी के लाॅकर के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। नत्थूगढ़ी गांव निवासी किसान पवन कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। जिस कमरे में सेफ-अलमारी रखी थी, उसमें रात में कोई मौजूद नहीं था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे जब पवन कुमार जागे और अलमारी वाले कमरे में गए, तो उन्होंने सेफ-अलमारी के ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ पाया। उन्होंने तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दी। जांच करने पर पता चला कि अलमारी के लॉकर से कीमती आभूषण, जमीन के कागजात और परिवार के अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों वाला एक ब्रीफकेस चोरी हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.