Bulandsehar News: किसके हाथ में होगी जिला पंचायत की बागडोर, असमंजस
बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: जनपद की जिला पंचायत का पांच वर्षीय कार्यकाल आगामी 11 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है। कार्यकाल की समाप्ति में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन इसके बाद जिला पंचायत के संचालन को लेकर शासन की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। इससे जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नई पंचायत के गठन तक प्रशासनिक व्यवस्था किसके हाथों में रहेगी, इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। शासन की ओर से किसी प्रकार का आधिकारिक आदेश न आने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस बीच पूर्व का घटनाक्रम भी चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने पर राज्य सरकार ने निर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.