Bulandsehar News: किशोरी से गैंगरेप में फरार को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना पुलिस की धरपा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान किशोरी से गैंगरेप के मामले में वांछित आरोपी से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के साथी को भी गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस धरपा मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 6 अक्टूबर को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी नहर पटरी के पास मौजूद है। यह भी पढ़ें- किशोरी से गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली पुलिस टीम ने मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.