बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर से एक किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ​ग्राम दरियापुर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भांजी पिछले दो वर्षों से उनके पास दरियापुर में ही रहकर पढ़ाई व देखभाल करा रही थी।बीती 8 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 3:30 बजे वह किसी बात से नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी नाते-रिश्तेदारियों व आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।​परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली देहात पहुंचकर पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर...