Bulandsehar News: कार सवारों ने होटल संचालक से की मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर फरार
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे बाईपास स्थित एक होटल के संचालक ने छह अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला सरायझाझन निवासी गौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि हाईवे पर उनका होटल है। बुधवार की रात करीब 11:15 बजे वह परिवार के साथ होटल से घर जाने के लिए बाहर निकले। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार में सवार छह लोगों ने उनके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।शोर शराबा सुनकर होटल का स्टाफ बाहर आ गया और परिजनों के साथ मिलकर उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों को पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.