बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: कालिंदी कुंज निवासी अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत मंगलवार को उनके भाई अखिलेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता और 13 वर्षीय बेटा अंश गुप्ता पहासू अड्डे पर सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में शिल्पा गार्डन के पास स्विफ्ट कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कार से उतरे लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। आरोप है कि उक्त कार सवार लोगों ने उनसे बैग को छीन लिया। जिसमें दो लाख 30 हजार रुपये की नकदी रखी थी। इसके अलावा आरोपी दो मोबाइल भी लूट ले गए। वारदात के बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि जांच में मारपीट का मामला सामने आया है। लूट की घटना झूठी निकली है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किय...