बुलंदशहर, सितम्बर 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र के सूर्यनगर में कार चोरी करने के प्रयास और विफल होने पर गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूर्यनगर निवासी हिमांशु पुत्र कालीचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की रात करीब 11 बजे प्रशांत उर्फ कालू पुत्र दिनेश उसकी कार संख्या यूपी-13 सीएन-5066 चोरी करने का प्रयास कर रहा था। आरोप है कि कार का लॉक नहीं खुलने पर आरोपी ने गाड़ी को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कार को काफी नुकसान हुआ। पीड़ित के अनुसार घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत उर्फ कालू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल र...