Bulandsehar News: कार खड़ी करने को लेकर पिता-पुत्र पर रॉड से हमला, युवक का सिर फटा
बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: । कोतवाली नगर क्षेत्र के ऊपरकोट इलाके में कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र पर रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का सिर फट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऊपरकोट स्थित शेरखान निवासी आबिद जहीर पुत्र जहीर अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर 2026 को वह अपने बेटे हुजैफ के साथ कार से नरसलघाट पुलिस चौकी के पास से ऊपर चढ़े और कार खड़ी की। आरोप है कि कार खड़े करते ही इफ्तखार पुत्र रहीस ने उन दोनों पर हमला कर दिया। आरोपी ने कार के शीशे तोड़ दिए और हुजैफ पर रॉड से प्रहार किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.