Bulandsehar News: कार और बाइक की टक्कर में युवक घायल, चालक की पिटाई की
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: बुधवार शाम नरसेना थाना क्षेत्र के कमालपुर के पास बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। गुस्साए ग्रामीणों ने कर सवार युवक की पकड़ कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमालपुर निवासी 34 साल के सेठी अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।आरोप है कि गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सेठी सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर गांव वाले तुरंत पहुंचे। लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे कार ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। नरसेना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को ऊंचागांव अस्पताल भेजा। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी रामकिशो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.