बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- Bulandsehar News: छोटी काशी सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर कार्तिक मेले में व्यवस्थाओं में योगदान करने की बात करते हुए दो एंबुलेंस, असहाय लोगों को करना कंबल की व्यवस्था करने की बात कही। अनिल गुप्ता ने अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि उन्होंने छोटी काशी सेवा समिति की ओर से मेला में दो एंबुलेंस देने की घोषणा की है। कहा कि एंबुलेंस में सभी आकस्मिक सेवाएं तैनात रहेंगी, जिससे किसी भी पीड़ित व्यक्ति को तत्काल मदद दी जा सके। इस मौके पर अन्नकूट का प्रसाद भी पूरे बाजार में वितरित कराया गया। इस मौके पर डा. मुकेश गुप्ता, सत्य पाल सिंह चौहान, डा. ऋषि कुमार अग्रवाल, अशोक गुप्ता, सुनील गर्ग आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा मेला...

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...