बुलंदशहर, नवम्बर 24 -- Bulandsehar News: कार्तिक पूर्णिमा पर भगवानपुर घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही दूर-दराज के गांवों और कस्बों से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो और बाइक आदि से घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। इस दौरान घाट पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। गंगा स्नान के बाद घाट पर लगे मेले में भी खूब रौनक रही। चाट-पकौड़ी, खिलौने, पूजा सामग्री और घरेलू सामान की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी मेले का आनंद लिया।वहीं, घाट पर फैली गंदगी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी रही। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा स्नान के बाद घाटों पर गंदगी का अंबार,आस्था के साथ स्वच्छता भूले श्रद्धालु जगह-जगह गंदगी होने और सफाई व्यवस...