Bulandsehar News: कारोबारी से 11.46 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी
बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: साइबर ठगों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में नगर क्षेत्र के कालाआम क्षेत्र स्थित एक फर्म के संचालक को ऑनलाइन धमकी और डर दिखाकर 11.46 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली गई। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में कालाआम क्षेत्र में संचालित एक फर्म से जुड़े पीड़ित व्यापारी ने तहरीर देकर बताया कि अज्ञात शातिरों ने उन्हें ऑनलाइन माध्यम से गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और नुकसान पहुंचाने का डर दिखाया। इसी भय के चलते ठगों ने उनसे कुल 11 लाख 46 हजार 588 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित व्यापारी की तहरीर में लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.