बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: सिकंदराबाद रोड़ पर गांव नंगला गोविंदपुर के पास रविवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली व कार की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार तीन लोगों को चोटें आई। कार चालक को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल भिजवाया गया। सहसवान जिला बदायूं निवासी पुष्पेंद्र पुत्र सुरेश अपने साथियों गौरव पुत्र जोगिंदर, बृजेश पुत्र अमन के साथ ईको कार से रविवार देर शाम सिकंदराबाद की तरफ से आ रहा था। जैसे ही कार ककोड़ क्षेत्र के नंगला गोविंदपुर गांव के नजदीक पहुंची तभी ककोड़ की तरफ से जा रहे ट्रैक्टरट्राली से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार तीनों लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग घायल, एक रेफर भिड़ंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कार चालक पुष्पेन्द्र के पैर में गंभी...