बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: शिव मंदिर छुट्टन लाल काका गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मंगलवार को करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. आनंद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। इनके माध्यम से छात्राओं में रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का विकास होता है।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. संजू, अमृत कौर और चारू शर्मा ने छात्राओं की मेहंदी का मूल्यांकन किया। इसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा छाया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: करवा चौथ पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाए...