Bulandsehar News: काउंसलिंग में किया छात्रों का मार्ग दर्शन
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में विद्यार्थी सेवा केंद्र तथा करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एचसीएल करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की मांगों और रोजगार के बेहतर अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एचसीएल के करियर काउंसलर अमित त्रिवेदी ने बताया कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में करियर बनाने के लिए चयन प्रक्रिया और आवश्यक कौशलों का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री काफी नहीं है। शैक्षणिक योग्यता के साथ तकनीकी दक्षता, प्रभावी संचार कौशल, तार्किक क्षमता और आत्मविश्वास होना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार करियर चुनने और निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। इस दौरान छात्रों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.