Bulandsehar News: काउंटर पर बैठे मालिक को दुकान में घुस कर पीटा
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: पहासू में खुर्जा रोड स्थित कोल्डड्रिंक के थोक विक्रेता को चार पांच लोगों ने दुकान में घुस कर पीटा, विरोध करने पर दुकान के स्टाफ के साथ भी मारपीट की। पीड़ित युवराज सिंह निवासी लोधी नगर ने पांच ज्ञात तथा दो अज्ञात लोगों के नाम मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पहासू में कोल्ड स्टोर के सामने कोल्डड्रिंक्स की दुकान पर 6-7 लोग आ धमके तथा गाली गलौच करते हुए झगड़े पर उतारू हो गए।विरोध करने पर काउन्टर पर बैठे दुकान मालिक युवराज तथा अंदर काम कर रहे स्टाफ के लोगों के साथ जमकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच ज्ञात व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.