बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाली वाइन शॉप को कपड़े से ढकने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर संचालित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी नियमित जांच कराई जाएगी। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों से कहा गया है कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। यह भी पढ़ें- गुलदार बाहुल्य क्षेत्र में लगाए चेतावनी बोर्डः अंशिका दीक्षित कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, ...