बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: छोटी काशी शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगी हुई है, गंगा तट पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़िए गंगाजल भरकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। श्रावण माह की 11 अगस्त शिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए हजारों शिवभक्त नगर के जेपी घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप आदि घाटों पर पहुंच रहे है। गंगा स्नान के उपरांत कांवड़िए अमृत के समान गंगाजल को कांवड़ों में भरकर भोले की बम का जयघोष करते हुए शिवभक्तों के जत्थे अपने गंतव्य स्थान को कूंच कर रहे हैं। भोले की बम के जयकारों से छोटी काशी शिव की भक्ति में डूबी हुई है。 यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियाकांवड़ियों की सुविधा के लिए प्रशासन की व्यवस्था...