बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: दो दिन बाद शुरू हो रहे श्रावण मास की कांवड़ यात्रा से पहले क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। स्याना-खानपुर, गिरौरा-खानपुर और खानपुर-जाड़ोल मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्रवासियों ने पीडब्ल्यूडी से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान क्षेत्र के हजारों शिवभक्त स्याना-खानपुर, गिरौरा-खानपुर और खानपुर-जाड़ोल मार्ग से होकर गंगाजल लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। लेकिन इस बार इन मार्गों की जर्जर हालत श्रद्धालुओं की यात्रा को कठिन बना सकती है। सड़कों पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। यह भी पढ़ें- बीहट से मैदा बभनगमा तक कांवरिया पथ दुरुस्त करें लगातार बारिश के कारण इनमें पानी भर...