बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: लोक निर्माण विभाग के जेई ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी गई है, जिसके चलते कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को जेवर जाने वाले मार्ग पर खुर्जा जंक्शन रेलवे ओवर ब्रिज से पहले अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेल-खोमचे, दुकानों के आगे रखे सामान और अवैध कब्जों को बुलडोजर की मदद से हटाकर, पूरे मार्ग को साफ कराया गया। एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस, नगरपालिका और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम की ओर से कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: टोल प्लाजा से सख्ती से हटाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- Bijnor News: एसपी सिटी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- Bijnor Ne...