बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। सावनमास की शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तथा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कांवड़ियों के सुगम आवागमन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम कुमार हर्ष ने जिले के समस्त शिक्षण संस्थानों में 10 और 11 अगस्त का अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आदेशानुसार जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसके साथ ही जिले के सभी तकनीकी, गैर-तकनीकी और उच्च शिक्षण संस्थान भी इन दो दिनों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे। यदि किसी संस्थान में इन तिथियों में पूर्व से ही कोई परीक्षा प्रस्तावित है, तो वह अपन...