बुलंदशहर, जुलाई 4 -- Bulandsehar News: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूरे जनपद को 7 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्र की व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी लगातार कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। संबंधित विभागों को समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अधिकारियों को स्पष्ट ...