बुलंदशहर, जुलाई 28 -- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली में शांति समिति बैठक आयोजित की गई। सीओ दीपक कुमार ने कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें, किसी भी समस्या हेतु तुरंत पुलिस को सूचित करें। सीओ ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियो को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया। कांवड़ यात्रा मार्ग में पड़ने वाले सभी विद्युत पॉल को पॉलिथीन से ढका जाए। कांवड़ मार्ग में नीचे हुए विद्युत तारों को भी ऊंचा किया जाए। डीजे संचालकों को भी निर्देशित किया गया कि वह धीमी और निर्धारित आवाज में ही डीजे बजाएं। बैठक में कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा,विद्युत विभाग से एसडीओ यशपाल सिंह, नगर पालिका से नरेश यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष र...