Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा : अंबकेश्वर महादेव मार्ग पर सूखे पेड़ों से हादसे का खतरा
बुलंदशहर, जुलाई 23 -- Bulandsehar News: अंबकेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिन बाद शुरू होने वाले सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सावन के प्रत्येक सोमवार, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा के दौरान मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर खड़े सूखे और जर्जर पेड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अहार से अंबकेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले मार्ग के किनारे कई पुराने पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं।
सूखे पेड़ों का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पेड़ लंबे समय से जर्जर अवस्था में खड़े हैं। तेज हवा या बारिश होने पर इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। सावन के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िए, श्रद्धालु और वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि कोई पेड़ सड़क पर गिरता है तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.