बुलंदशहर, अगस्त 12 -- Bulandsehar News: कांवड़ यात्रा के दौरान नरसेना क्षेत्र के गांव गजरौला के पास रजवाहे की पटरी पर 10 फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर ने पहले एक कुत्ते को निगल लिया था। कांवड़ियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रजवाहे की पटरी से बड़ी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे थे, तभी रजवाहे में हलचल देखी गई। पास जाकर देखा तो एक विशाल अजगर कुत्ते को निगल रहा था। यह देख कांवड़ियों में अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार के जगजीतपुर की सड़कों पर पहुंचा हाथी कुछ श्रद्धालुओं ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने ...