Bulandsehar News: कांवड़ मार्ग पर अंधेरा देख भड़के जिला पंचायत प्रतिनिधि
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: श्रावण मास में कांवड़ यात्रा से पहले कांवड़ मार्गों की बदहाली सामने आ गई है। वार्ड नंबर 2 के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राफे खान और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र राणा ने देर रात स्याना से ऊंचागांव तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया तो पूरे मार्ग पर अंधेरा पसरा मिला। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। राफे खान ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा कांवड़ मार्ग पर प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सुनसान और अंधेरे भरे रास्तों पर कांवड़ियों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। निरीक्षण के दौरान नाराज राफे खान ने मौके से ही डीएम, एसडीएम और बीडीओ को फोन कर मामले की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि यात्रा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.