Bulandsehar News: कल्पना वर्मा बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
बुलंदशहर, अक्टूबर 18 -- Bulandsehar News: भारतीय जनता पार्टी ने कल्पना वर्मा को भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व वह महिला मोर्चा में जिला महामंत्री थीं। नगर के मोहल्ला हंस विहार निवासी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष विकास चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण से करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कल्पना वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह भी पढ़ें- ममता को मथुरा, बबीता को मेरठ की कमान; यूपी बीजेपी के महिला मोर्चा की 28 जिलाध्यक्ष घोषित यह भी पढ़ें- Lucknow News: भाजपा ने घोषित किए बचे जिलों में महिला मोर्चा के अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.