Bulandsehar News: करंट लगने से राखी विक्रेता की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: नगर के खुर्जा अड्डा स्थित एक दुकान के बाहर राखी बेचने के लिए शामियाना लगा रहे 28 वर्षीय सागर सैनी पुत्र रामजीलाल सैनी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय दुकानदारों और लोगों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। जानकारी के अनुसार सागर सैनी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर दुकान के बाहर राखी की बिक्री के लिए शामियाना लगा रहा था। इसी दौरान दुकान के छज्जे के पास से गुजर रहे कटे हुए बिजली के तार के कारण छज्जे में करंट उतर आया। नंगे पैर होने के कारण सागर जैसे ही छज्जे के संपर्क में आया, वह तेज करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.