Bulandsehar News: करंट की चपेट में आकर संविदा कर्मी झुलसा, हालत गंभीर
बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: पहासू ब्लॉक के ग्राम कमौना में लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े एक विद्युत कर्मी (लाइनमैन) को बिना सूचना के अचानक बिजली सप्लाई चालू होने से जोरदार करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से लाइनमैन बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में खुर्जा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पहासू बिजली घर पर तैनात विद्युत कर्मी कपिल कुमार पुत्र शिशुपाल सिंह रात करीब 9 बजे उपभोक्ताओं की शिकायत पर अपने सहकर्मी देवेंद्र के साथ ग्राम कमौना पहुंचे थे। फॉल्ट ठीक करने के लिए कपिल ने बिजली घर पर तैनात एसएसओ से नियमानुसार शटडाउन लिया और पोल पर चढ़ गए।आरोप है कि जब कपिल पोल पर काम कर रहे थे, तभी बिजली घर पर तैनात एसएसओ ज्ञान सिंह ने शटडाउन वापस लिए बिना और बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक विद्यु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.