Bulandsehar News: करंट की चपेट में आकर किसान दंपति की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में बुधवार को करंट की चपेट में आने से किसान दंपति की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार शेरपुर निवासी भगवान सिंह उर्फ लाला (56वर्ष) बुधवार को खेत पर काम करने गए थे। बताया जाता है कि खेत पर ट्यूबवेल पर काम करते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक भगवान सिंह के घर वापस नहीं लौटने पर उनकी पत्नी धर्मवती (54 वर्ष) उन्हें तलाश करते हुए खेत पर पहुंचीं। वहां पति को करंट की चपेट में देखकर धर्मवती उन्हें बचाने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गईं। बताया जाता है जैसे ही ग्रामीणों को मामले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.