बुलंदशहर, सितम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्यासपुर में जमीन की खरीद-फरोख्त के बाद कमीशन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की तथा कार्यालय में रखा सात लाख रुपये से भरा बैग ले गए। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्यासपुर निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दुष्यंत कुमार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। दोनों ने सुरेंद्र सिंह की 3.10 बीघा जमीन 9.50 लाख रुपये प्रति बीघा की दर से सोमेंद्र कुमार और इस्लाम को तय कराई थी। तहरीर के अनुसार, जमीन का बैनामा तीन सितंबर को हुआ था। इसके बाद कमीशन के रुपयों के बंटवारे को लेकर जयप्रकाश और दुष्यंत के बीच विवाद ह...