बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: सुलैला गांव में कबड्डी टूर्नामेंट देखने गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने नरसैना थाने में तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव काचरौट निवासी सुधांशु ने तहरीर में बताया कि वह 10 अक्टूबर की रात सुलैला गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था। रात करीब नौ बजे उसने अपनी मोटरसाइकिल मैदान में खड़ी की थी। प्रतियोगिता देखने के बाद वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने 112 नंबर पर सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोरी हुई मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर, काले रंग की और पंजीकरण संख्या यूपी-13 बीडी-2099 है। मोटरसाइकिल उसके भाई सौरव मावी के नाम दर्ज है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुर...