बुलंदशहर, सितम्बर 25 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में बृहस्पतिवार की शाम खेत पर जा रहे एक युवक पर चाकू से हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उन पर पथराव कर खदेड़ दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया,जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि चार दिन पहले कबड्डी के खेल में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। पूरे मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गत दिवस गांव में कबड्डी चल रही थी। इस दौरान दक्ष और आशीष में खेलने को लेकर विवाद हो गया था।दोनों के बीच जमकर गाली गलौच हुई थी। ग्रामीणों ने दोनों को समझाकर शांत किया था। बृहस्पतिवार की देर शाम मनोज शर्...