Bulandsehar News: कबड्डी के मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव सुलैला में दारोगा राजेंद्र सिंह मावी की स्मृति में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. अनीता लोधी और यूपी पुलिस कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर ने फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने राजेंद्र सिंह मावी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। टूर्नामेंट में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में लखावटी-ए की टीम ने सुलैला को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता होती है विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.