बुलंदशहर, सितम्बर 8 -- Bulandsehar News: जिले के पहासू ब्लॉक की ग्राम पंचायत बरखेड़ा हसनगढ़ी में विकास कार्यों की आड़ में 2.7 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। निर्वतमान ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह व तत्कालीन ग्राम सचिव ने गांव में विकास कार्यों के नाम राशि निकालकर इसे अपने भाई के खाते में डलवा लिया था, शिकायत होने के बाद जब जांच हुई तो पूरा मामला सामने आया है। डीएम कुमार हर्ष नो नोटिस जारी कर ग्राम प्रधान व उस कार्यकाल के दौरान जो सचिव तैनात रहे, उनसे इस राशि की रिकवरी के आदेश दिए हैं। ग्राम प्रधान द्वारा गांव में नाली निर्माण, खड़ंजा बिछाने और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण जैसे कार्यों के नाम पर कागजों में हेरफेर कर 2.7 लाख रुपये का फर्जी भुगतान निकाल लिया गया। बताया गया कि इस राशि को ग्राम प्रधान ने अपने भाई के खाते में डलवाया था जबकि धर...