बुलंदशहर, सितम्बर 13 -- Bulandsehar News: सड़क किनारे खड़े बिस्कुट से भरे कंटेनर ट्रक से बिजली के तार छू जाने से कंटेनर के टायरों में आग लग गई। जबकि करंट की चपेट में आने से कंटेनर का परिचालकों गंभीर घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार की है। नरौरा - राजघाट रोड पर पेट्रोल पंप के निकट एक बिस्कुट से भरा कंटेनर आकर रुका। ट्रक से चालक इकरार खां पुत्र शाकिर खां निवासी पिलखना और परिचालक बंटी (40) पुत्र ओमवीर निवासी पिलखना नीचे उतर गए। इसी दौरान तेज हवा चलने से कंटेनर ट्रक के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के झूलते बिजली तार कंटेनर से टच हो गए। ट्रक में करंट आने से ट्रक के टायरों में आग लग गई। चालक परिचालक ट्रक में आग लगने का कारण न समझ सके। इस पर ट्रक का परिचालक बंटी पुत्र ओमवीर कारण जानने को ट्रक पर चढ़ने लगा तभी ट्रक...