Bulandsehar News: कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त,तीन लोगों की बची जान
बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 सिरोधन कट पर कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। फिरोज ने बताया कि वह कार दिल्ली से अलीगढ़ जा रहे थे । जैसे ही वह नेशनल हाइवे- 34 सिरोधन कट के पास पहुचे तो कंटेनर ने अचानक ओवरटेक साइड से टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी तेज थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार सवार तीनों लोगों की जान बच गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस कंटेनर के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.