Bulandsehar News: औरंगाबाद में करंट लगने से मेडिकल छात्र की दर्दनाक मौत
बुलंदशहर, अगस्त 3 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद के मोहल्ला स्याना सिकंदरा निवासी मेडिकल छात्र की रविवार रात बिजली का पंखा ठीक करते समय करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मूलरूप से अगौता थाना क्षेत्र के गांव पवसरा निवासी डॉक्टर संजय कुमार पिछले कई वर्षों से औरंगाबाद के मोहल्ला स्याना सिकंदरा में रहकर क्लीनिक करते है। उनका 25 वर्षीय पुत्र आदित्य मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ साथ बुलंदशहर के एक निजी चिकित्सक के यहां प्रैक्टिस करता था। रविवार की छुट्टी होने के कारण वह घर पर आया हुआ था। रविवार की रात करीब नौ बजे आदित्य टेबल फैन को ठीक कर रहा था। इस दौरान टेबल फैन का स्विच लगा रह गया। इस दौरान आदित्य को करंट ने अपनी चपेट में ले लिया। आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। आदित्य की चीख पुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.