बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: शहर के तीन प्रमुख क्षेत्रों के निवासियों को जल्द ही शुद्ध और सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलने जा रहा है। अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका बुलंदशहर की पेयजल पुनर्गठन योजना जोन-2 का काम जल्द शुरू होगा। सोमवार को डीएम ने आवास विकास प्रथम में महिला थाना के समीप प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य कराया जाएगा। सोमवार को डीएम कुमार हर्ष ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि जोन-2 का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। शासन से जिन बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश हैं पहले उसकी पूरी तरह से तैयारी कर ली जाए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डीएम ने गुलावठी में विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की परखी हकीकत निरी...