Bulandsehar News: एसपी देहात ने किया परेड व शस्त्रागार का निरीक्षण
बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार (आर्मरी) का जायजा लिया तथा अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार सुबह एसपी देहात अंतरिक्ष जैन परेड ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम और खेलकूद को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.