Bulandsehar News: एसआईटी से बड़ी नहीं जिपं की जांच टीम : एसोसिएशन
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। जिला पंचायत की ओर से बुलंद सिटी सेंटर में आवासों और दुकानों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए जांच टीम बनाई गई है। जांच टीम ने मौके पर जांच की, जिस पर बुलंद सिटी सेंटर एलॉटीज वेलफेयर एसोसिएशन ने सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन के सचिव राजा राम ने बताया कि पूर्व में विधायक की शिकायत पर एसआईटी पूरे मॉल की जांच कर चुकी है। एक नहीं बल्कि 20 बिन्दुओं पर जांच पूर हो चुकी है। इस मामले में अब जिला पंचायत की ओर से जांच टीम गठित करना औचित्यहीन है। गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में जिला पंचायत ने बुलंदशहर में एक मात्र मॉल का निर्माण कराया है। लगभग 28.50 करोड़ की लागत से मॉल में 72 आवासीय फ्लैट और 210 व्यावसायिक प्रतिष्ठान का निर्माण हुआ। मॉल निर्माण के साथ ही लगातार मॉल को लेकर विवाद उत्पन्न होते रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.