Bulandsehar News: एल्युमनाई मीट में छात्रों ने दी कार्यक्रमों की प्रस्तुति
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: नगर के डीएम रोड स्थित डायट परिसर में शुक्रवार को द्वितीय एल्युमनाई मीट में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्य क्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने डांडिया, सामाजिक कुरीतियों, एसिड अटैक जैसे गंभीर विषय पर आधारित जीवंत नाटक पेश किए। डायट के पूर्व छात्र एवं वर्तमान प्रवक्ता डॉ. ललित यादव और स्वीटी चौधरी ने संस्थान में अपने बीटीसी के दिनों की स्मृतियों व अनुभवों को साझा किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों के अंदर सदभाव की भावना आती है। ललित कुमार व रीना रानी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.