Bulandsehar News: एलिंगुवा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव
बुलंदशहर, अक्टूबर 18 -- Bulandsehar News: एलिंगुवा पब्लिक स्कूल में दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नवरात्र और रामायण पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। वहीं, रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के चेयरमैन विपिन त्यागी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.