Bulandsehar News: एमएलसी स्नातक में 39 और शिक्षक सीट पर 61.22 प्रतिशत मतदान
बुलंदशहर, अक्टूबर 23 -- Bulandsehar News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के लिए शुक्रवार को जनपद शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। 22 मतदान केंद्र और 65 मतदेय स्थल पर वोट डाले गए। एमएलसी स्नातक सीट पर केवल 39 प्रतिशत और शिक्षक सीट पर 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ। शिक्षकों से मतदान करने में स्नातक मतदाता पिछड़ गए। 7 जोनल मजिस्ट्रेट व 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 260 कार्मिक तथा 28 रिजर्व कार्मिक लगाए गए थे। शुक्रवार को ठीक सुबह 8 बजे मतदान शुरू होकर शाम चार बजे तक वोट डाले गए। शिक्षक मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला, जबकि स्नातक मतदाता मतदान के प्रति सुस्त नजर आए। जनपद में विभिन्न स्थानों पर 22 बैरियर लगाए गए। जनपद में कुल मतदाता 17686 हैं। इनमें स्नातक मतदाता 10768 और शिक्षक मतदाता 6918 हैं। स्नातक मतदात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.