बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: शिक्षक सीट से विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद पहली बार खुर्जा आगमन पर नगरवासियों और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। नगर के नागरिकों, व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने उनका स्वागत किया। ​होटल हेवर्ड प्लाजा में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान होटल स्वामी नीरज शर्मा और नवीन शर्मा ने एमएलसी श्रीचंद शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलमालाओं से लादकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान युवा ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।​संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा और सचिव राजू भगीरथ के नेतृत्व में आकाश शर्मा, बंटी व ऋषभ पंडित समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रीचंद शर्मा को पगड़ी पहनाई और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। श्रीचंद श...