Bulandsehar News: एन. आर. ग्लोबल स्कूल में रंगोली एवं कक्षा सजावट में चमके विद्यार्थी
बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: एनआर ग्लोबल स्कूल में दीपावली के अवसर पर चारों सदनों वेंटस, टेरा, इग्निस एवं एक्वा के मध्य रंगोली एवं कक्षा सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों, पारिवारिक परंपराओं एवं राष्ट्र के विकास की परिकल्पना को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय के चेयरमैन मंगल सिंह चपराना, सरोज चपराना तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवेंद्र प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति रही। सभी सदनों की प्रस्तुतियां विषयवस्तु, रचनात्मकता और संदेश की दृष्टि से सराहनीय रहीं। निदेशक डॉ. विनय खारी व प्रधानाचार्य आरती चपराना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक जागरूकता, सामाजिक संवेदनशीलता एवं सामूहिक भावना का विकास करते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.