Bulandsehar News: एनसीसी भर्ती में 58 कैडेट्स का चयन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम
बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 41 यूपी बटालियन से आए सूबेदार प्रहलाद प्रसाद ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले अभ्यर्थियों की लंबाई और वजन की जांच की गई। इसके बाद 1600 मीटर दौड़, पुल-अप्स और पुश-अप्स कराए गए। अंतिम चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके आधार पर चयन किया गया। भर्ती में जूनियर डिवीजन के 48 छात्रों तथा जूनियर विंग की 10 छात्राओं का चयन हुआ। चयनित कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के लिए एनसीसी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.