Bulandsehar News: एनएच पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और सिलेंडर लदे ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, 29 घायल
बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नरौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर बेलोन के पास शनिवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सियारली से करीब 30 से 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नवरात्र में गांव के मंदिर में ज्योति स्थापित करने के लिए माता रानी की ज्योति लेने बेलोन आ रहे थे। इसी दौरान बेलोन गेट नंबर-2 से पहले रतनपुर तिराहे के पास डिबाई मार्ग पर सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की भिड़ंत, एक की मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.