बुलंदशहर, अक्टूबर 11 -- Bulandsehar News: नरौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-509 पर बेलोन के पास शनिवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव सियारली से करीब 30 से 35 श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नवरात्र में गांव के मंदिर में ज्योति स्थापित करने के लिए माता रानी की ज्योति लेने बेलोन आ रहे थे। इसी दौरान बेलोन गेट नंबर-2 से पहले रतनपुर तिराहे के पास डिबाई मार्ग पर सामने से आ रहे सिलेंडर लदे ट्रक से ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और सिलेंडर लदे ट्रक की भिड़ंत, एक की मौ...