Bulandsehar News: एनआईसीयू में मरीज भर्ती न करने पर स्टाफ को धमकाने का आरोप
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला अस्पताल के एनआइसीयू में एक नवजात शिशु को भर्ती न करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को धमकाया गया। शिवाली के पास रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी बेबी उर्फ डॉली की एक निजी अस्पताल में प्री-मैच्योर डिलीवरी हुई थी। बच्चे की स्थिति को देखते हुए उसे एनआईसीयू वार्ड में भर्ती कराने की आवश्यकता थी। परिजन ग्रामीणों के साथ नवजात को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंचे। हालांकि एनआईसीयू में बेड खाली न होने के कारण वहां मौजूद स्टाफ ने असमर्थता जताते हुए उन्हें स्थिति समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि बेड न मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान एक विधायक और एक जिलाध्यक्ष द्वारा भी स्वास्थ्य अधिकारियों को फोन करवाया गया। इसके साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.